“करंट से तेंदुए की मौत? ढीमरखेड़ा में पेड़ के नीचे मिला शव, इलाके में दहशत” 

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में रविवार को ग्राम भमका–परसेल के बीच गिरुहा नाला के पास संदिग्ध हालत में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और इलाके में दहशत फैल गई।

 

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हाईटेंशन बिजली लाइन के पेड़ से टकराने के कारण करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर तेंदुए की मौत हुई। घटनास्थल पर जले हुए पेड़ के निशान भी मिले हैं।
वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, साक्ष्य जुटाए गए हैं और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।

अधिकारियों ने कहा है कि यदि बिजली लाइन में लापरवाही पाई गई तो संबंधित विभाग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING