“31 मार्च तक टैक्स में बड़ी राहत! चूक गए तो लगेगी पेनल्टी ” 

कटनी में करदाताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है…शासन ने नेशनल लोक अदालत की तर्ज पर दी जाने वाली टैक्स छूट की अंतिम तारीख अब 31 मार्च तक बढ़ा दी यानी जिन लोगों ने अब तक अपने बकाया कर जमा नहीं किए हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है  शासन के निर्देश के बाद नगर निगम प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशन में शहर भर में वृहद स्तर पर वसूली अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक करदाताओं को इस छूट का लाभ मिल सके।

करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने 5 अलग-अलग स्थानों पर विशेष शिविर लगाए हैं इनमें नगर निगम कार्यालय, माधव नगर जोन, दुर्गा चौक खिरहनी, सुभाष चौक और बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास शिविर शामिल हैं।

इतना ही नहीं… निगम की टीम अब घर-घर दस्तक अभियान भी चला रही है।जहां बकायेदारों को न सिर्फ छूट की जानकारी दी जा रही है, बल्कि 1 अप्रैल 2026 से लगने वाली पेनल्टी के बारे में भी चेताया जा रहा है वहीं बड़े बकायेदारों पर भी निगम की नजर है।

अधिकारियों की टीम सीधे संपर्क कर सख्त कार्रवाई और वसूली सुनिश्चित करने में जुटी हुई है…निगमायुक्त तपस्या परिहार ने बताया कि यह निर्णय 15वें वित्त आयोग की शर्तों और प्रदेश की आर्थिक वृद्धि को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

उन्होंने शहर के सभी करदाताओं से अपील की है कि
31 मार्च तक इस विशेष छूट का लाभ जरूर उठाएं
और 1 अप्रैल से लगने वाली पेनल्टी से बचे तो अगर आपने अभी तक अपना टैक्स जमा नहीं किया है…तो यह मौका हाथ से न जाने दें… क्योंकि 31 मार्च के बाद राहत खत्म और पेनल्टी शुरू हो जाएगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING