जीरो टॉलरेंस पर सख्त एसपी कटनी – अपराधियों पर शिकंजा, रामनवमी पर हाई अलर्ट”

कटनी से बड़ी खबर… पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने साफ कर दिया है कि जिले में अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रामनवमी से पहले पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में 24 मार्च 2026 को आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा— “अपराध रोकना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है” और इसके लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए आगामी रामनवमी त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय करने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में CCTV कैमरे लगाने, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और मुख्य मार्गों पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

एसपी ने फरार स्थायी वारंटी और इनामी बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए वहीं ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम नाबालिग बच्चों की शीघ्र तलाश कर उन्हें परिजनों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया बैठक में लंबित अपराध, चालान, गुम इंसान, महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए गए साथ ही एमएलसी और पीएम रिपोर्ट को मेडलेपर पोर्टल के माध्यम से समय पर अपडेट करने की बात कही गई वही सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने, अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए इसके साथ ही अवैध शराब, जुआ, सट्टा, अवैध हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के आदेश जारी किए गए हैं।

आदतन अपराधियों पर नजर रखने, अधिक से अधिक बदमाशों को बाउंड ओवर करने और गंभीर अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही वाहन चेकिंग, अवैध गोवंश परिवहन पर कार्रवाई और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर कार्रवाई करने को कहा गया साथी ही ई-साक्ष्य आधारित जांच को मजबूत करने और साइबर व महिला अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING