“ज्वलनशील पदार्थ से हमला में एक ही परिवार के 8 लोग झुलसे, 24 घंटे में पुलिस ने 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार” 

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के बंगला लाइन इलाके में घर के आंगन में बैठे एक परिवार पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक ही परिवार के आठ लोग झुलसकर घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के बताएं अनुसार 5 मार्च को रोहनी वंशकार ने माधवनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने परिवार के साथ बंगला लाइन स्थित अपने घर के आंगन में बैठी थीं तभी मोहल्ले के अट्ठा डुमार, मिंटू डुमार, अनु डुमार और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और जान से मारने की नियत से ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया बताया जा रहा है कि पदार्थ के फटते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे परिवार के करीब आठ लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने धारा 109(1) बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम 1908 की धारा 3(क) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से ज्वलनशील पदार्थ के अवशेष जब्त किए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपियों में अट्ठा उर्फ अमन विरहा (27), आर्यन उर्फ अनु धारक (20), ऋतिक उर्फ उल्लू चाहोतेल (20) और मिंटू उर्फ विकास बिरहा (30) निवासी बंगला लाइन शामिल हैं। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि पुलिस अब उन अन्य लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने आरोपियों को ज्वलनशील पदार्थ उपलब्ध कराया था।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना स्टाफ और साइबर सेल की टीम की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING