“होली के दिन बुजुर्ग की हत्या: पुरानी रंजिश में लाठी से पीटकर की थी हत्या, 24 घंटे में आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार”

कटनी। होली के दिन पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत के मामले में स्लीमनाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति-पत्नी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 को ग्राम कौड़ियां निवासी दुर्गेश बेन ने थाना स्लीमनाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि लल्लू उर्फ मुकेश बेन और उसकी पत्नी रैना बाई ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी से दुर्गेश और उसके पिता किशोरीलाल बेन के साथ मारपीट की।

इस हमले में किशोरीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई घटना के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 134/26 के तहत धारा 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी लल्लू उर्फ मुकेश बेन (40) और उसकी पत्नी रैना बाई (38) निवासी ग्राम धनवाही, थाना स्लीमनाबाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की पूछताछ में दोनों ने मारपीट की घटना स्वीकार किया इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी सुदेश समन और उनकी टीम द्वारा की गई।

इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल यादव, सहायक उपनिरीक्षक मथुरा प्रसाद, मानकी धुर्वे सहित पुलिस स्टाफ और साइबर सेल के कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING