
“यातायात पुलिस ने बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर और काली फिल्म पर वसूला भारी जुर्माना”
एंकर=नरसिंहपुर जिले में सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहनों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई यह विशेष अभियान थाना प्रभारी ममता तिवारी और एएसआई सुरेश पटेल के नेतृत्व में चलाया गया टीम ने शहर के मुख्य चौराहों पर घेराबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की।
बुलेट के साइलेंसर पर भारी जुर्माना चेकिंग के दौरान 4 बुलेट मोटरसाइकिलों को रोका गया, जिनमें कंपनी के साइलेंसर की जगह तेज आवाज करने वाले ‘मॉडिफाइड साइलेंसर’ लगे हुए थे इन पर कुल 4,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया वही यातायात पुलिस ने काली फिल्म वाले वाहनों पर भी शिकंजा कसा नियमों के विरुद्ध चार पहिया वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगाकर घूमने वाले चालक पर भी कार्रवाई की गई, जिससे 500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं।
तेज आवाज वाले साइलेंसर से न केवल आम जनता को परेशानी होती है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशों के तहत यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
नरसिंहपुर से शरद नेमा






