दर्दनाक हादसा: हाई टेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, मौके पर मची अफरा-तफरी,मजदूर की मौत

कटनी।कटनी शहर के विश्राम बाबा क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा मजदूर हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। यह दर्दनाक हादसा प्रदूषण कार्यालय के पास स्थित मनोज गर्ग के मकान का बताया जा रहा है, जहां छत की ढलाई का कार्य चल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर दिनेश केवट, पिता कुंजीलाल, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी ग्राम धपई का काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से फिसल गया और बगल से गुजर रही 33 केवी हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना तत्काल माधव नगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में मजदूर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, इस घटना के बाद निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING