बरही में बसंत पंचमी से महाशिवरात्रि तक लगने वाले वार्षिक मेले की सुरक्षा तैयारियों का एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने किया निरीक्षण

कटनी/बरही। विजयधाम में बसंत पंचमी से महाशिवरात्रि तक बरही में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मेले स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की आवाजाही के मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, आपातकालीन इंतजाम एवं पुलिस बल की तैनाती से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत पेट्रोलिंग, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी तथा किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना कटनी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को अलर्ट मोड में रहकर कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही कटनी पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 112 अथवा नजदीकी पुलिस चौकी/अधिकारी से संपर्क करें।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी बरही सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING