“डीआरपी पुलिस लाइन में एसपी अभिनय विश्वकर्मा का औचक निरीक्षण, शस्त्रागार से डॉग स्क्वाड तक परखी तैयारियां”

कटनी। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा द्वारा डीआरपी पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक रक्षित केंद्र पहुंचते ही वहां की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का गहनता से जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रोजनामचा, स्टोर शाखा, शस्त्रागार, एमटी शाखा, ब्राउनिंग शाखा, डॉग कैनल सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान शस्त्र संचालन, शस्त्रों के रखरखाव, स्वच्छता व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण, ब्राउनिंग की विधि तथा पुलिस वाहनों के रखरखाव से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने निरीक्षण के दौरान पाई गई व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या राजपूत को दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन की व्यवस्थाएं मजबूत होंगी तो मैदानी स्तर पर पुलिस का प्रदर्शन भी और अधिक प्रभावी होगा।
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक द्वारा डॉग स्क्वाड का भी निरीक्षण किया गया। डॉग स्क्वाड को सर्चिंग टास्क देकर उनकी दक्षता और कार्यकुशलता का परीक्षण किया गया, जिसमें डॉग स्क्वाड का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया।

इस अवसर पर रक्षित केंद्र में पदस्थ सभी शासकीय सेवक उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, स्वच्छता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING