
न्यूज वॉइस ऑफ इंडिया
कटनी।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मड़ई के समन्वय और सहयोग से ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ई में ग्राम उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम पंचायत मड़ई स्थित सुर्खी श्री शंकर भगवान मंदिर परिसर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में डॉ. तेज सिंह केशवाल (जिला समन्वयक) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अनिल कांबले (आनंदम विभाग) एवं बालमुकुंद मिश्रा (ब्लॉक समन्वयक) विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान अभियान से जुड़े निर्धारित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही जनजागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें नशा मुक्ति जागरूकता रैली, कुर्सी दौड़ सहित अनेक मनोरंजक व प्रेरणादायक गतिविधियां शामिल रहीं। इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन को जीवंत और यादगार बना दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवांकुर संस्था के अध्यक्ष आर. एल. चौधरी, राजकुमार त्रिपाठी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मड़ई के अध्यक्ष रामानुज पांडे (परामर्शदाता), राजू यादव, बाबू श्याम कोल (नवांकुर संस्था क्रमांक 01), रूपा वर्मन, माया निषाद (कार्यक्रम अधिकारी), शिवकुमार चौधरी, बारडोली वेलफेयर सोसाइटी सेक्टर क्रमांक 3 कन्हवारा के सेक्टर प्रभारी गणपत कोल, सतीश त्रिपाठी (सदस्य प्रस्फुटन समिति) सहित उर्मिला सिंह एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता के साथ संपन्न यह ग्राम उत्सव सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी और सांस्कृतिक एकता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया है।






