“पीपीटी मॉडल मेडिकल कॉलेज के विरोध में सड़कों पर उतरे सामाजिक संगठन विपक्षी पार्टी के नेता आम जनता, काले झंडों के साथ पैदल मार्च, पूर्ण मेडिकल कॉलेज की मांग हुई तेज” 

newsvoiceofindia

कटनी। जिले को पीपीटी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज दिए जाने के फैसले के खिलाफ अब जनआक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। शनिवार को लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी, विभिन्न सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं और शहर के नागरिकों ने एकजुट होकर मुख्य कटनी स्टेशन स्थित दिलबहार चौक से काले झंडे हाथों में लेकर विरोध स्वरूप पैदल मार्च निकाला।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पीपीटी मॉडल को पूरी तरह खारिज करते हुए कटनी को पूर्ण मेडिकल कॉलेज देने की मांग की। आंदोलनकारियों का कहना है कि पीपीटी मॉडल से न तो जिले के युवाओं को पूरा लाभ मिलेगा और न ही आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी।

लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष विंधेश्वरी पटेल ने बताया कि बीते तीन दिनों से शहर में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों से कटनी बंद का आह्वान किया गया है। उनका कहना है कि जब तक जिले को पूर्ण मेडिकल कॉलेज नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और “मेडिकल कॉलेज दो”, “पीपीटी मॉडल नहीं चलेगा” जैसे नारों से शहर गूंज उठा। आंदोलनकारियों ने यह भी जानकारी दी कि रविवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक नागरिकों से शामिल होने की अपील की गई है, ताकि मध्य प्रदेश सरकार तक जनता की आवाज मजबूती से पहुंचाई जा सके।

फिलहाल, मेडिकल कॉलेज को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन अब व्यापक रूप लेता नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में कटनी की राजनीति और सड़कों पर इसकी गूंज और तेज होने की संभावना है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING