“प्रताड़ना से तंग युवक ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप परिजनों ने सड़क पर शव रख किया चक्काजाम” 

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चपहानी गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। 24 वर्षीय युवक आनंद गाडरी का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने पिकअप वाहन मालिक पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे परेशान होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का दावा किया जा रहा है। मृतक के पिता रामजी पाल ने बताया कि आनंद बड़वारा स्थित राय वेयरहाउस के मालिक सुशील राय के यहां पिकअप वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। 12 जनवरी को सांधी गांव जाते समय पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा था। वही परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद से ही वेयरहाउस मालिक सुशील राय द्वारा आनंद पर नुकसान की भरपाई को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि आनंद के साथ मारपीट की गई, साथ ही उसे झूठे केस में फंसाने की धमकियां भी दी गईं। इसी मानसिक प्रताड़ना और भय से टूटकर आनंद ने बुधवार को रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया, तो आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बड़वारा नगर के मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया प्रदर्शनकारियों ने आरोपी वाहन मालिक की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बहरहाल चक्काजाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और माहौल तनावपूर्ण हो गया सूचना मिलते ही बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त कराया जा सका।

थाना प्रभारी के.के. पटेल ने बताया,परिजनों द्वारा वाहन मालिक पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING