
न्यूज़ वॉइस ऑफ इंडिया /
कटनी। शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय आस्था प्लाजा, कटनी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह प्रभारी चंदन यादव का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने जिला समन्वय समिति, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियानों एवं जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति पर गंभीर मंथन किया गया। चंदन यादव ने कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता से एक-एक कर संवाद किया। उन्होंने सभी की समस्याएं, सुझाव एवं संगठन से जुड़े अनुभवों को गंभीरता से सुना और मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही, कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में श्री यादव ने “पंचायत चलो अभियान”, वार्ड कमेटियों के गठन तथा मंडल अध्यक्षों की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह जनता की समस्याओं को समझे और उन्हें पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाए।
चंदन यादव कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव
बैठक के पश्चात चंदन यादव ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश एवं देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए जनता की आवाज बनेगी उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा कांग्रेस की विचारधारा, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करें।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, वीरेंद्र द्विवेदी, निधि श्रीवास्तव, रामनरेश त्रिपाठी, बी.एम. तिवारी, राकेश जैन कक्का, राजा जगवानी, रजनी वर्मा, माधुरी जैन, लता खरे, शक्ति तिवारी, विजय पटेल, इजरायल खान, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, सुशील जायसवाल, मुकेश परोहा, रंजीत सिंह, मासूफ अहमद बिट्टू, कपिल रजक, तुलाराम गोटिया, नन्ही बाई गोटिया, श्याम पाहुजा, राहुल होतवानी, नारायण निषाद, अजय कोल, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, श्याम यादव, मंगल सिंह, उदय सिंह, अहमद कुरैशी, प्रशांत पांडे, रमाकांत दुबे, रविन्द्र सिंह, अंबिका महाराज, शरद द्विवेदी, विकास निगम, आनंद मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी, नरेंद्र सैनी, नदीम खान, चिंतामन तिवारी, संतोष पटेल, राघव सोनी, रमेश अहिरवार, कैलाश कन्नौजिया, शरद पाल सिंह, अजय खटीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता, जनसेवा और लोकतंत्र की मजबूती के संदेश के साथ हुआ।






