“पिपरहटा बना जल संरक्षण की मिसाल: जनभागीदारी से बोरी बंधान, पॉलिथिन मुक्त गांव की ओर कदम”

newsvoiceofindia/

कटनी।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संपूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे जल संचय अभियान के अंतर्गत विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक–3 कन्हवारा के ग्राम पिपरहटा (पिलौंजी) में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह आयोजन नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से किया गया बैठक में ग्राम पिपरहटा को पर्यावरण की दृष्टि से शत-प्रतिशत स्वच्छ एवं पॉलिथिन मुक्त गांव बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई।

साथ ही जल संचय अभियान के तहत वर्षा जल को विभिन्न माध्यमों से रोकने व संरक्षित करने के लिए ग्रामवासियों को जागरूक और प्रेरित किया गया तत्पश्चात मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता रामानुज पांडेय के समन्वय से ग्राम के शंकर मंदिर के पीछे स्थित नाले में 30 बोरियों का बोरी बंधान तैयार किया गया। इस बोरी बंधान का उद्देश्य वर्षा जल को भूमि के भीतर पहुंचाकर भूजल स्तर में वृद्धि करना तथा जल को भविष्य के उपयोग हेतु संरक्षित करना है।

नवांकुर संस्था द्वारा कन्हवारा सेक्टर के सभी प्रस्फुटन ग्रामों में नदियों व नालों में बोरी बंधान के माध्यम से जल संचय को लेकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से जुड़ी प्रस्फुटन समितियों, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी सक्रिय रूप से सहभागिता कर रहे हैं।

पिपरहटा में जनभागीदारी से किए गए इस बोरी बंधान निर्माण में विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, ग्राम सरपंच शिवकुमार पांडेय, नवांकुर संस्था अध्यक्ष राम लखन चौधरी, सदस्य शिवकुमार चौधरी एवं माया गुप्ता, सेक्टर प्रभारी गनपत लाल कोल, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राजाराम पटेल, सचिव रामलाल भुमिया, परामर्शदाता रामानुज पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को जल संचय और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई, जिससे ग्राम पिपरहटा को जल संरक्षण के क्षेत्र में एक आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जा सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING