कटनी–जबलपुर रेलखंड: डीआरएम का औचक निरीक्षण, लिफ्ट जल्द शुरू करने के निर्देश”

कटनी। (4 दिसंबर ) पश्चिम मध्य रेलवे के डीआरएम कमल तालरेजा ने बीना से लेकर कटनी मुड़वारा तक कई रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सागर एवं दमोह रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का गहन निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए।

वापसी के दौरान डीआरएम ने कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। यहां प्लेटफॉर्म पर स्थापित लिफ्ट का विस्तृत अवलोकन करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि—

“लंबित तकनीकी समस्याओं को तुरंत दूर कर लिफ्ट शीघ्र चालू की जाए।”

गौरतलब है कि हाई पावर ट्रांसफार्मर से संबंधित तकनीकी दिक्कत के कारण लिफ्ट लंबे समय से बंद थी। डीआरएम ने इस समस्या के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने मुड़वारा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण कर वहां सुंदरीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर ज़ोर दिया और जल्द सुधारात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए निरीक्षण पूर्ण करने के बाद डीआरएम कमल तालरेजा अपनी स्पेशल ट्रेन से जबलपुर के लिए रवाना हुए।

इस दौरान डीआरएम स्पेशल टीम के साथ सीनियर डीसीएम जबलपुर, मधुर वर्मा, सीनियर डीओएम प्रिंस विक्रम, एवं अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जेपी पाठक एस.एस मुड़वारा रामेश्वर मीणा, वाणिज्य प्रबंधक के के दुबे, एडीएन एस.एस.सी सीनियर सेक्शन इंजीनियर शैलेश गुप्ता विनय मिश्रा राहुल सोनी जयदीप सी.टी.आई हाशिम खान आदि मौजूद रहे

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”