कटनी में धान माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई  3,441 बोरी धान जप्त – दो गोदाम सील, वाहन जब्त – कलेक्टर की सख्ती से हड़कंप”

कटनी – जिले में समर्थन मूल्य पर फर्जीवाड़े और अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई ने धान माफिया के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल लगातार औचक निरीक्षण और छापेमारी कर रहा है।

पहाड़ी ग्राम पंचायत में बड़ी कार्रवाई — 3,441 बोरी धान जप्त

राजस्व, खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी के संयुक्त दल ने मंगलवार को ग्राम पंचायत पहाड़ी में दबिश देकर कुल 3,441 बोरी अवैध धान जब्त किया 3,221 बोरी धान  राहुल जैन से संबंधित 200 बोरी धान  विकास जैन से संबंधित जांच के दौरान राहुल जैन वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुरानी जैन धर्मशाला में रखी 2,055 बोरी फर्नीचर गोदाम में रखी 790 बोरी दोनों गोदामों को तुरंत सील कर दिया गया।

 संतोष पटेल के आवास से 186 बोरी धान

संतोष पटेल के घर में मिले 186 बोरी धान पर भी मालिकाना दावा राहुल जैन ने किया, लेकिन बिना किसी दस्तावेज धान को उसकी सुपुर्दगी में देकर जांच जारी रखी गई।

वाहन सहित 200 बोरी धान जब्त

वाहन क्रमांक MP 21 G 0662 में अवैध रूप से ले जाई जा रही 200 बोरी धान जब्त कर वाहन को पुलिस चौकी निवार की अभिरक्षा में दिया गया चालक और वाहन मालिक दोनों ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।

विकास जैन से भी 210 बोरी धान जब्त कोई खरीद बिल, परिवहन-अनुमति या भंडारण लाइसेंस नहीं मिला। प्रकरण मंडी अधिनियम 1972 के तहत दर्ज।

पूरी कार्रवाई मंडी अधिनियम 1972 के तहत दर्ज

सभी धान पर पंचनामा तैयार कर रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। संदेहास्पद गतिविधियां मिलने पर आगे की विवेचना शुरू इस बड़ी कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने किया टीम में शामिल थे तहसीलदार अतुलेश सिंह,कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्त त्रिपाठी,मंडी निरीक्षक सी.एस. मरावी,एएसआई सुधीर त्रिपाठी,प्रशांत मौर्य,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विकास पटेल

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING