
कटनी/अमदारा —मैहर से नागपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अमदारा के पास भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, टाटा पंच कार से लौट रहे श्रद्धालुओं को एक अज्ञात ट्रक ने तेज रफ्तार में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में सवार रामदास डोंगरे (60 वर्ष), सारिका विसेंन (28 वर्ष), नेहा डोंगरे (25 वर्ष), निखिल डोंगरे और 4 माह का विहान शामिल थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाला ट्रक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
सूत्रों के मुताबिक, हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक पुरुष और एक महिला की जानकारी आ रही है जबकि अन्य सभी घायल गंभीर अवस्था में कटनी जिला अस्पताल में उपचाररत हैं। परिवार मैहर दर्शन कर लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।





