गोटेगांव में नेत्र शिविर सम्पन्न : 90 मरीजों की जांच, 25 मोतियाबिंद मरीज भेजे गए ऑपरेशन हेतु

नरसिंहपुर। विगत 16 नवंबर, रविवार को गोटेगांव तहसील में ख्याति प्राप्त श्रीधाम आई केयर सेंटर एवं द्वारकाधीश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
“दृष्टि है तो सृष्टि है” की भावना को साकार करते हुए आयोजित इस सेवा-कार्यक्रम में लगभग 90 नेत्र रोगियों की जांच की गई और उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में पराम्बा नेत्रालय एवं चित्रकूट से प्रशिक्षित डॉ. नितिन सोनी ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार व ऑपरेशन संबंधी सलाह दी। साथ ही नगर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप चौधरी और नेत्र चिकित्सक मोहतरमा नगीना खान ने भी मरीजों की जांच कर ऑपरेशन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

जांच के दौरान 25 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित हुए, जिन्हें आगे उपचार के लिए जबलपुर स्थित सुखसागर मेडिकल कॉलेज के वाहन से भेजा गया।

शिविर में चिकित्सा सेवा और सहयोग देने वालों में
डॉ. नितिन सोनी, ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. संदीप चौधरी, प्रियांशु पवार, मोहतरमा नगीना खान, शिवानी साहू, सत्या कावरे, उदय राजपूत, देवेंद्र यादव, राकेश अहिरवार, अहफ़ाज़ मंसूरी शामिल रहे।

इस नेत्र शिविर ने गोटेगांव क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को नई रोशनी की उम्मीद दी और सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश की।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING