
कटनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बुधवार 12 नवंबर को कटनी आगमन होगा। मुख्यमंत्री के बुधवार के कटनी प्रवास कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव अब दोपहर 3 बजे सिवनी जिले से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 3.55 बजे कटनी के पुलिस लाइन ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री झिंझरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 5.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर के डुमना विमानतल के लिए प्रस्थान करेंगे। वही प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह का बुधवार 12 नवंबर को नरसिंहपुर जिले के लोलरी से सड़क मार्ग से दोपहर 3 बजे कटनी आगमन होगा। प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 5.15 बजे सड़क मार्ग से व्हाया जबलपुर , गाडरवारा (नरसिंहपुर) के लिए प्रस्थान करेंगे।






