नगर पालिका निगम कटनी में फायर सेफ्टी पर कमिश्नर तपस्या परिहार की सख्ती — निगम परिसर में फायर सिलेंडर बदले, अफसरों में मचा हड़कंप!

कटनी। नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने फायर सेफ्टी सिलेंडर रिफिलिंग से जुड़ी खबर पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

आयुक्त के निर्देश पर नगर पालिका निगम परिसर में लगे फायर सेफ्टी सिलेंडरों को बदलवाया गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है।

इसी के साथ निगम आयुक्त ने प्रशासनिक कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रधान सहायक यंत्री आदेश जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निकाय सीमा अंतर्गत शासकीय एवं निगम संचालित शालाओं में निर्माण, विकास, मरम्मत, रंग-रोगन, पेयजल, विद्युतीकरण, फर्नीचर एवं अन्य मूलभूत कार्यों को समय पर पूर्ण कराया जाए।

आयुक्त ने साफ निर्देश दिए हैं कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

बताया जा रहा है कि निगम आयुक्त की इस कड़ी कार्यवाही से विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में नगर निगम की कार्यप्रणाली में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING