
कटनी, 13 अक्टूबर – कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित अपने चैंबर में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत लाभान्वित बच्चों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी शिक्षा व जरूरतों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान श्री तिवारी ने बच्चों से खुलकर संवाद करते हुए कहा, “अगर कभी कोई दिक्कत हो तो निःसंकोच बताएं – चिंता की कोई बात नहीं, मैं हूँ ना…” उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि वे कभी भी उनसे संपर्क कर सकते हैं, चाहे फोन पर हो या व्यक्तिगत रूप से मिलकर।
कलेक्टर ने बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने उनकी पढ़ाई, मिल रही सुविधाओं और आर्थिक सहायता की जानकारी भी ली। साथ ही यह भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन हर कदम पर उनके साथ है।
पीएम केयर्स योजना से मिल रहा बच्चों को संबल और सुरक्षा
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत उन बच्चों को सहायता दी जाती है जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान (11 मार्च 2020 से) अपने माता-पिता या अभिभावकों को खो दिया है।
इस योजना का उद्देश्य बच्चों की समग्र देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करना है।
योजना के तहत लाभार्थियों को 23 वर्ष की उम्र में ₹10 लाख की राशि प्रदान की जाएगी







