
कटनी ।कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय और परिवहन के खिलाफ चल रहा अभियान लगातार जारी है। जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।
आबकारी वृत्त कटनी-2 के ग्राम देवारा खुर्द में 20 पाव देशी मदिरा मसाला और 10 पाव प्लेन जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(1)क के तहत मामला दर्ज किया गया।
कटनी-3 वृत्त के हिरवारा और गाताखेड़ा गांवों में दबिश देकर 60 पाव देशी शराब जब्त की गई, यहां भी 1 प्रकरण पंजीबद्ध हुआ।
वहीं कटनी-1 वृत्त के झार्रा टिकुरिया में रात्रि गश्त के दौरान 15 पाव देशी मसाला मदिरा पकड़ी गई, 1 मामला दर्ज किया गया।
बड़वारा वृत्त के नादावन, पड़रिया, केवलारी, रोहनिया, खितौली और पठरा गांवों में कार्रवाई कर 45 पाव देशी मदिरा प्लेन, 13 लीटर हाथ भट्टी शराब और 315 किलो महुआ लाहन जब्त की गई। यहां 7 प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 के तहत दर्ज किए गए।
जब्त की गई शराब और सामग्री की कुल कीमत करीब ₹50,000 आंकी गई है।
इस अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके, सूर्यभान कोरी, अतुल कुटार, केशव उइके, के.के. पटेल, आँचल प्रजापति सहित अन्य स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।









