बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 2 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

कटनी। बिलहरी पुलिस ने आज शनिवार को 2 किलोग्राम गांजे के साथ एक युवक को दबोचने में सफलता हासिल की पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा अवैध मादक पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाने हेतु जिले के थाना एवं चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया इसी तारतम्य में जिले की पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बता दे कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना कुठला प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान ग्राम मतवारी पड़ुआ मुख्य सड़क पर एक संदिग्ध युवक पुलिस को देख कर भयभीत हो गया तभी पुलिस ने उसे पकड़ा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जयदीप लूनिया पिता सुरेंद्र लूनिया उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सलैया फाटक, थाना स्लीमनाबाद, जिला कटनी बताया उसकी तलाशी के दौरान उसके थैले से लगभग 2 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव, भरत विश्वकर्मा तथा आरक्षक लव उपाध्याय, सौरभ जैन, विकास और संदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING