
कटनी। खजुराहो सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को कटनी के मुख्य बाजार क्षेत्रों का पैदल भ्रमण किया।
घंटाघर से सुभाष चौक तक चले इस भ्रमण में सांसद ने व्यापारियों और दुकानदारों से सीधे संवाद स्थापित किया।
सांसद शर्मा ने जीएसटी सुधारों के महत्व और लाभ बताते हुए कहा – कर प्रणाली अब और अधिक सरल व पारदर्शी हुई है, जिससे व्यापार को नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने दुकानदारों को स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान दुकानों पर स्टिकर लगाकर जनजागरण अभियान भी चलाया गया।
व्यापारियों ने जीएसटी रिफॉर्म को ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उनका कहना था कि नई दरों से उपभोक्ताओं को कम कीमतों का सीधा लाभ मिल रहा है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने सांसद का स्वागत किया।







