
कटनी/जबलपुर। मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की सजगता एक बार फिर रंग लाई। जबलपुर रेल पुलिस की सतर्कता से एक नाबालिग बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया गया। बतादे कि पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुश्री शिमाला प्रसाद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष मुस्कान अभियान के तहत जीआरपी थाना जबलपुर के प्रधान आरक्षक क्रमांक 40 शैलेंद्र सिंह को थाना शाहपुरा जिला डिंडोरी के एएसआई आजाद सिंह से सूचना मिली कि निहालिका झरिया नाम की 18 वर्षीय बालिका अपने घर से बिना बताए जबलपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार होकर निकली है।
सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह तत्परता दिखाते हुए मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रेन के जनरल कोच से बालिका को सुरक्षित उतार लिया। बालिका को उसके परिजनों के आने तक दोस्त की पत्नी अख्तरी खातून की देखरेख में जीआरपी थाना कटनी में सुरक्षित रखा गया।
बाद में लड़की के पिता पुष्पक झरिया, निवासी ग्राम पड़रिया, थाना शाहपुरा, जिला डिंडोरी के सुपुर्द सहसुरक्षित सुपुर्दगीनामा के माध्यम से किया गया।
जीआरपी की इस तत्परता और मानवीय पहल पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया और जीआरपी की सजगता की सराहना की।






