
कटनी।दिल्ली रेलवे स्टेशन की भगदड़ की घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन एवं डीआईजी रेल रजनीश कुमार त्रिपाठी द्वारा स्टेशन अधीक्षक कार्यालय कटनी में पुलिस एवं रेल अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली गई।
इस बैठक में जीआरपी पुलिस अधीक्षक जबलपुर व वरिष्ठ सेनानी मुनब्बर खान, सहायक सेनानी डी पी कुशवाहा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा, स्टेशन अधीक्षक संजय दुबे, एवम थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा, कमर्शियल इंस्पेक्टर संजय सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी एवं आरपीएफ थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे बैठक में महाकुंभ प्रयागराज में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने एवं स्टेशनों में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे स्टेशन में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बता दे कि कटनी और मुडवारा रेलवे स्टेशन में महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की लगातार भारी संख्या में भीड़ जमा हो रही है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधा का जायजा लेने सभी अधिकारीगण कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन एवं मुडवारा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पर उन्होंने यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी ली। यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने के दौरान रेल्वे कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार उद्घोषणा की जा रही है की प्रयाग जाने वाली स्पेशल यात्री ट्रेन किस प्लेटफार्म पर आना है वह निश्चित है उसमें अंतिम क्षणों में कोई बदलाव न हो ताकि यात्रीगण परेशान ना हों। एवम भाग दौड़ न करे।
अत्यधिक भीड़ के दबाव को देखते हुए हॉस्पिटल की टीम और फायर ब्रिगेड स्टेशन में उपलब्ध रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।








