थाना गुलगंज पुलिस ने मारपीट एवं जबरदस्ती पैसों की मांग करने वाले एक आरोपी एवं शांति भंग करने वाले आरोपियों सहित 3 को किया गिरफ्तार

छतरपुर।थाना गुलगंज क्षेत्र अंतर्गत फरियादी की दुकान के बाहर आरोपियों द्वारा मारपीट एवं जबरदस्ती पैसों की मांग करने संबंधी रिपोर्ट पर थाना गुलगंज में 3 नामजद आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। थाना गुलगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी महेंद्र सिंह पिता मोहन सिंह निवासी ग्राम गुलगंज को गिरफ्तार किया, अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया, अन्य आरोपियों की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने पर 2 आरोपियों प्रदीप पिता गोविंद सिंह गौड़ एवं सर्वेंद्र पिता गोविंद सिंह गौड़ निवासी ग्राम बौकना को अभिरक्षा में लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर कार्यालय दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुलगंज उनि. गुरूदत्त शेषा , प्रधान आरक्षक हाफीज प्रआर. कैलाश राजपूत ,प्रआऱ प्रवेश तिवारी , प्रधान आरक्षक राजाराम, रूपेश , आर. सतीष , आर. कृष्ण प्रताप सिंह , आर. मुकेश, प्रदीप, आरक्षक चालक अवनीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ब्यूरो चीफ राहुल रैकवार के साथ कैमरामैन विकास रैकवार

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING