आगामी गणतंत्र दिवस पर पुलिस का विशेष अभियान.. सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर सख्ती, 06 व्यक्तियों पर कार्यवाही

 

कटनी आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों को रोकने एवम सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बुधवार को पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया यह अभियान पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहेरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के आदेश पर थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित हुआ।

बस स्टैंड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंकित  मिश्रा के नेतृत्व में बस स्टेंड चौकी पुलिस टीम द्वारा  कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई इस अभियान के दौरान 06 आरोपियों को खुले में शराब पीते हुए गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के पास से देशी शराब, पानी के पाउच, प्लास्टिक गिलास, और चखना जब्त किया गया।

अभियान की महत्वपूर्ण गतिविधियां

1. सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम
वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
2. सुरक्षित आवागमन
हाईवे पर यातायात दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर चर्चा की गई। चालकों को गति सीमा का पालन करने और थकावट के दौरान वाहन न चलाने के निर्देश दिए गए।
3. शराब दुकानों, होटल-ढाबों की जांच:
होटल और ढाबा संचालकों से कानूनी प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने और दस्तावेज़ अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
4. ग्राहकों और चालकों से संवाद
होटल-ढाबों पर पुलिस ने संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा और समाधान हेतु परामर्श दिया गया।

पुलिस छापामारी कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित शराब दुकानों के आस पास, होटल ढाबा पर 24 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। मेडिकल परीक्षण में 06 व्यक्तियों के शराब सेवन की पुष्टि की गई जिन पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें पाबंद किया गया।

इस सफलता में अंकित मिश्रा उप निरीक्षक चौकी प्रभारी बस स्टैंड , स उ नि दीपेंद्र शर्मा , बालगोविन्द प्रजापति प्रधान आरक्षक
मनोज पटेल , नीरज पांडे , मोहन मंडलोई आरक्षक अनमोल सिंह की रही।

पुलिस की अपील

कटनी पुलिस नागरिकों, होटल-ढाबा संचालकों, और वाहन चालकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित ड्राइविंग और जिम्मेदार आचरण से न केवल सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है, बल्कि समाज में सुरक्षा और शांति भी स्थापित कीया जा सकता है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING