
कटनी। किसी ने अगर कटनी शहरी क्षेत्र में ड्राइविंग कर ली तो उसे ड्राइविंग में समझो महारत हासिल हो चुकी है। दरासल हम इसलिए यह कह रहे क्योंकि यहां की यातायात व्यवस्थाओं को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे यातायात पुलिस की तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद शहरी क्षेत्र में यातायात के नियम कायदे कानून को ताक में रखकर लोग अपने वाहन चलाते हैं। इन्हे ना ही पुलिस का खोफ है। और ना ही यातायात नियमों का डर…
बहरहाल गत दिवस एक भाजपा युवा नेता का वीडियो वायरल होने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की, बात करे तो जब पुलिस के संज्ञान में यह वीडियो सामने आया तब पुलिस की आखों से पर्दा उतरा शहर में ओवरलोड वाहन यातायात पुलिस की नाक के नीचे से निकल जाते हैं। और यातायात पुलिस की आखों में पर्दा लगा होता है। जिन पर मोटर अधिनियम के तहत कोई चालानी कार्रवाई पुलिस द्वारा नही की जाती जिसका उदाहरण आपके सामने यह तस्वीर बया कर रहीं है। जो अत्यधिक भरी हुई है। और रेलवे स्टेशन के व्यस्ततम रास्ते एवम बीच रास्ते में गलत साइड में खड़ा कर आराम से खाली किया जा रहा है। जैसे इन्हे पुलिस का अभयदान मिला हो यही नहीं ओवरलोड वाहन रोज यातायात के नियम कायदे तोड़ते आपको शहर की सड़को पर नजर आ जायेगे लेकिन यातायात पुलिस की रडार में मोटर साइकिल चालक, ऑटो रिक्शा चालक या फिर ई रिक्शा चालक ही आते है। जिनके खिलाफ रोज चालानी कार्यवाही यातायात पुलिस एवम थाने की पुलिस द्वारा की जा रही है।
शहर की बिगड़ैल यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु अनेकों बार शहर के जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी वर्ग आम नागरिक के साथ बैठक कर कई तरह के प्रयोग अमल में लाए गए और यातायात व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया गया। लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था मैं किसी भी तरह का सुधार सामने देखने को नही मिला आज भी शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे आम नागरिकों को रोजाना इस समस्या से परेशान होना पड़ता है। वही ओवर लोड वाहनों से नागरिकों को भी खतरा बना होता है।
वही बात करें तो शहर कप्तान इस विकट समस्या को लेकर आंगे क्या प्रयोग अपनाते हैं।?






