बेजुबान स्वान को निर्दयता पूर्वक डंडों से पीटने वाले व्यक्ति पर हुआ मामला दर्ज, अधिवक्ता की शिकायत पर थाना रंगनाथ पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी के थाना रंगनाथ क्षेत्र अंतर्गत आयुध निर्माणी बजरिया क़े पास एक युवक बेजुबान स्वान पर डंडे का प्रहार कर रहा था तभी बहा मौजूद अधिवक्ता एवं समाजसेवी रोमी नायक जो बेजुबानों को बिस्किट खिलाते हैं।

वह अन्य सुवानो को रबर फैक्ट्री रोड पर बिस्किट खिला रहे थे तभी उन्होंने देखा एक व्यक्ति बेजुबान स्वान पर डंडे का प्रहार कर रहा था उन्होंने उसे रोका जब जाकर देखा तो स्वान के प्राण पखेरू हो चुके थे।

बता दे की कटनी अधिवक्ता व विजय कल्याण सेवा समिती के अध्यक्ष रोमी नायक द्वारा रंगनाथ थाना मे इस मामले को लेकर शिकायत की गयी जहां बेजुबान स्वान को मार रहे व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज की गई। वही इस प्रकरण में पुलिस ने रोमी नायक की शिकायत पर आरोपी  के विरूद्ध धारा 429, 506 व पशु कूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला पंजीबद कर लिया है। और थाना रंगनाथ पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्ति की तलाश कर रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING