ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बिजावर पुलिस ने बालिका को किया दस्तयाब

छतरपुर। छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम अपहृत हुए बालक बालिकाओं एवं गुम हुए व्यक्तियों की तलाश कर दस्तयाबी की जाकर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया जा रहा है। साथ ही अन्य राज्यों एवं जिलों के व्यक्ति, बालक, बालिकाएं एवं मानसिक विक्षिप्त, घायल जो गुम होकर छतरपुर जिले में मिलते हैं, संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है। बाजार, धार्मिक स्थल सहित अन्य स्थानों से गुम हुए सैकड़ो शिशु, बालक, बालिकाएं एवं अन्य की दस्तयाबी कुछ घंटे में की गई है।

थाना बिजावर क्षेत्र अंतर्गत माह जून 2024 में एक बालिका बिना बताए घर से कहीं चली गई थी, भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। थाना बिजावर पुलिस द्वारा बालिका को तलाश करने के संभव प्रयास किए गए इस दौरान बालिका को दस्तयाब कर बालिका को काउंसलिंग हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष पहुंचाया जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजावर उप निरीक्षक कमलजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक किशन लाल बेन , प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह ,आरक्षक मुकेश अहिरवार ,अमित सिंह, महिला आरक्षक अनीता प्रजापति की भूमिका रही।

ब्यूरो चीफ राहुल रैकवार
कैमरामैन विकास रैकवार

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING