नववर्ष पर असामाजिक तत्व पर पुलिस की निगाह सावधान: कटनी पुलिस का सख्त संदेश और सुरक्षा का मजबूत पहरा”

कटनी जिले में नववर्ष के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन  के निर्देश पर जिले में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली थाना निरीक्षक  आशीष कुमार शर्मा के नेतृत्व में शहर के थाना क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी नागरिक नववर्ष का स्वागत शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में पूर्ण कर सकें।

पुलिस सुरक्षा

मिशन चौक, चौपाटी, चांडक चौक, थाना तिराहा, सुभाष चौक, स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन, खिरहनी फाटक, गर्ग चौराहा, घंटाघर और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रत्येक क्षेत्र में गश्त और निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें सक्रिय हैं।

असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर एवम ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई और वाहन जब्ती की भी कार्यवाही।

हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कानूनी कदम पुलिस के

तकनीकी निगरानी

संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की सहायता से निगरानी की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

आपातकालीन सेवाएं

पुलिस कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय है। नागरिक किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 100 पर दें।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”