अपराध घटित करने की फिराक में घूम रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस से देशी कट्टे सहित किया गिरफ्तार 

कटनी अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर जिले की पुलिस लगातार एक्शन में है एवम देररात पुलिस गस्त के दौरान संदिग्ध क्षेत्र एव सगधिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही है। थाना प्रभारी कोतवाली निरी. द्वारा शहर के मुख्य मार्गों व तंग गलियों में चैकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में 18.12.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेंट पॉल स्कूल गली फारेस्टर प्ले ग्राउण्ड के पास एक 18-20 साल का लड़का अपने पास देशी कट्टा रखे हुए है और किसी घटना को घटित करने की फिराक में घूम रहा है। मिली सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली से स्टाफ को मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया। जहां एक लड़का पुलिस की टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया। संदेही से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम ‘‘ओम सिंह पिता गोविंद सिंह उम्र 18 वर्ष नि. सोनी का बगीचा अम्बेड़कर वार्ड कटनी‘‘ का होना बताया। सुनसान ईलाके में घूमने का कारण पूछने पर काफी घबराने लगा। संदेही की तलाशी लेने पर कमर में एक देशी कट्टा रखे हुए मिला एवं देशी कट्टा रखने के संबंध में दस्तावेज पूछे जाने पर कोई कोई दस्तावेज नही होना बताया। आरोपी के कब्जे से जप्त अवैध देशी कट्टे को विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाए जाने पर थाना कोतवाली में अप.क्र. 929/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया एवम विवेचना में लिया गया है।

थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में थाना कोतवाली स्टाफ के द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में सघन भ्रमण, अपराधियों की चैकिंग की कार्यवाही की जा रही है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING