
कटनी चलित ट्रेनों में मोबाइल एवं लेडिस पर्स चोरी करने वाले दो शातिर चोर को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार जीआरपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
दरासल यह शातिर चोर जो पलक झपकते ही ट्रेन में यात्रियों का सामान पार कर देते थे और अधिकांश चलती ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे पकड़े गए आरोपीयो में अतुल वंशकार निवासी झरॉ टुकरिया थाना रंगनाथ नगर जिसने बेतवा एक्सप्रेस ट्रेन 18204 में चोरी की बरदात को अंजाम दिया था।
एलपी कश्यप जीआरपी थाना निरीक्षक
जिसके पास से एक सोने की चेन जो लगभग 11 ग्राम बजनी बताई गई कीमत 90 हजार की जीआरपी पुलिस द्वारा बरामद की है।वही दूसरा आरोपी जो चलती ट्रेन में झपट्टा मार कर मोबाइल छीन लेता था और पलक झपकते ही मोबाइल यात्री का पार कर देता था आरोपी राजा उर्फ़ इम्तियाज को पकड़ कर उसके कब्जे से यात्री से छीना गया मोबाइल वीवो कंपनी का कीमत 10000 का जीआरपी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए दोनों शातिर आरोपियों पर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए पकड़े गए दोनों शातिर चोर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही
प्रभारी निरी. एलपी कश्यप, सउनि संजय माँझी, सउनि डीपी मिश्रा, प्रआर. मनोज मिश्रा प्रआर. बलराम दूबे, प्रआर. लव कुमार सिंह, प्रआर.
शिवेन्द्र सिंह बघेल, आर. अभिषेक सिंह, आर. प्रवीण तिवारी, आर. घनश्याम दीक्षित, आर. धर्मेन्द्र
गुप्ता, आर. विवेक चौहान की रही





