रेलवे कॉलोनी में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर चोर जीआरपी की गिरफ्त में, मोबाइल चोर भी हुए गिरफ्तार, आरोपियों से लगभग साढ़े 4 लाख रुपए कीमत का माल बरामद

कटनी: रेल्वे कालोनी एनकेजे के रेल्वे आवास में चोरी की घटनायें काफी समय से हो रही थी। रेल कर्मचारी अपने आपको असूरक्षित महसूस कर रहे थे। आए दिन होने वाली चोरियां पुलिस का भी सरदर्द बनी हुई थी और पुलिस के लिये एक चॅलेंज बनी हुई थी। चोरी के मामले में बढ़ोतरी को देखते हुए आरोपियों को पकडने के हेतु पुलिस अधीक्षक रेल सूश्री शिमाला प्रसाद के निर्देशन में एंव लोकेश मार्को उप पुलिस अधीक्षक (रेल) के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई।

इस गठित टीम के द्वारा मामले का जल्द निराकरण हेतु लगातार प्रयास किया गया। अंततः शातिर चोर को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपीयो में सूरज उर्फ भूरा पिता महेश सकेतल उम्र 26 वर्ष निवासी उडिया मोहल्ला एन. के. जे. कटनी के कब्जे से क्वाटरों से चोरी किया सामान बरामद किया गया है। चोर से बरामद किए गए सामान में दो एल. सीडी टीवी, दो ग्राईडर मिक्चर मशीन, दो फैन, पीतल की थाली , सोने चाँदी की जेवर, बैंग आदि कुल कीमती 2 लाख रूपये का मसरूका बरामद किया गया हैं। इस दौरान ट्रेनों में यात्रीयों की सामान की जो चोरी हुई हैं चोरी गये सामान की बरामदगी के लिये विशेष अभियान चलाया गया। जिसमे चोरी गये सामान के साथ 11 नग महंगे एन्डरायड मोबाईल कुल कीमती 231000 रूपये का मसरूका जप्त किया गया हैं। इस तरह से रेल्वे कालोनी के आवासीय क्वाटर एवं ट्रेनों में चोरी गये समानों को कुल 431000 रूपये का सामाग्री जप्त की गई हैं।

सराहनीय कार्य गठित टीम के प्रभारी उप निरीक्षक एल. पी. कश्यप के हमराह सउनि डी.पी. मिश्रा,सउनि संजय मांझी, प्र.आर. मनोज मिश्रा, प्र.आर शिवेन्द्र सिंह, प्र.आर रघुराज सिंह परमार, प्र. आर नन्नेलाल, प्र.आर के.के. कुशवाहा, प्र. आर दयाचंद तिवारी, आर. प्रवीण तिवारी, आर. अभिषेक, आर.गौरव सिंह, आर रीतेश डिम्हां, म.आर आकृति एवं आरपीएफ आर. मानीष प्यासी आदि लोगो ने सराहनीय
योगदान दिया है पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वार नगद पुरूषकार देने की घोषणा की है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING