अब मिलने लगेगी लोगों को सस्ती दरों पर औषधियां कटनी जिला अस्पताल में हुआ शुभारंभ जन औषधि केंद्र…..” मध्यप्रदेश में पीएम जन औषधि केंद्र का किया गया वर्चुअल शुभारंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पीएम जन औषधि केंद्र का जिला अस्पताल में किया गया शुभारंभ

कटनी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍म दिन पर 17 सितम्‍बर को जिला चिकित्‍सालय कटनी में पीएम जन औषधि केन्द्र का वर्चुअल उ‌द्घाटन किया गया। बतादे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह 10.30 बजे भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्‍ट्रीय कन्‍वेंशन सेंटर से कटनी के जिला चिकित्सालय में शुरू होने वाले प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्‍द्र का वर्चुअल शुभारम्भ किया इस दौरान कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप प्रसाद जयसवाल कलेक्टर दिलीप कुमार यादव,जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रदीप अठया सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा शहर के प्रबुद्धजन एवं समाजसेवीयो और समस्त स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की उपस्थित रही।

बतादे की जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र के शुभारंभ को लेकर विगत 10 दिनों से व्यापक तौर पर तैयारी प्रारंभ की गई थी जिसके लिए सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा को प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र शुरू करने से संबंधित सभी जरूरी व्यवस्थाओं और उनकी प्रक्रियाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिये गए थे।

कलेक्टर कटनी दिलीप यादव ने जन औषधि केन्द्र प्रारंभ करने के संबंध में जिला रेडक्रास सोसायटी और जिला स्वास्थ्य समिति की आयोजित बैठकों में समीक्षा कर सभी इंतजाम करने हेतु निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रदेश के सभी जिलों के जिला अस्‍पतालों में खोले जा रहे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्‍द्रों का वर्चुअल शुभारंभ आज 17 सितंबर को किया गया। इस पहल से प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र में कम मूल्य में उच्च गुणवत्ता वाली सभी प्रकार की लोगो को अब औषधियां प्राप्त होंगी वही जन औषधि केन्द्र का संचालन जिला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किया जाएगा।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING