आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए कुठला पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर दी दबिश एक दर्जन से अधिक लोगों को लाया गया थाने दी समझाइस…. पकड़े गये सभी लोगों के देखे गए आपराधिक रिकार्ड

कटनी थाना कुठला पुलिस ने रविवार को ग्राम कन्हवारा एवं लमतरा हाईवे के पास सार्वजनिक स्थान पर संदिग्धों एवं आवारा तत्वों पर अनावश्यक रूप से खड़े लोगो को पकड़ा और इसके बाद पुलिस ने कन्हवारा शराब दुकान के पास रेड की कार्यवाही की इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे लोगो में अफरा तफरी मच गई जानकारी के मुताबिक कुठला पुलिस की टीम ने शराबियों को घेरा बंदी कर पकड़ा और सबको थाना ले आए।

बहरहाल पकड़े गए संदिग्धों एवं आवारा तत्वों और शराब पीने वाले से पुलिस ने पूछताछ की साथ ही सभी को हिदायत दी गई की आइंदा संदिग्ध स्थानों पर खड़े नही होंगे पकड़े गये सभी लोगों के आपराधिक रिकार्ड को भी खंगाला गया। इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए यह कार्यवाही की है और आगे भी इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक के0 के0 सिंह, विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनसुखलाल साहू, प्रधान आरक्षक ताहिर खान, नरेन्द्र पटेल, सुनील पाण्डेय, रामेश्वर सिंह, राहुल मिश्रा, भगवत चौधरी, राहुल सिंह, महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी, आरक्षक सतेन्द्र यादव, अजय पाठक, बालकृष्ण तिवारी, विजय प्रजापति, आशुतोष यादव, संजय यादव आदि थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING