
कटनी।। थाना रंगनाथनगर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपी युवको पर की कार्यवाही. पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाने के लिए आदेशित किया गया था.इसी तारतम्य में थाना प्रभारी रंगनाथनगर नवीन नामदेव के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए संभावित ब्लैक स्पॉटों पर अपराधियों को खदेड़ने का अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर दो आरोपी अर्जुन पूड़ी और काली कोल के कब्जे से धारदार चाकू जप्त करते हुए कार्रवाई की गई.
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर नवीन नामदेव ,प्रधान आरक्षक रामपाल बागरी, अर्जुन तिवारी , सतीश तिवारी , शुभम , नवल किशोर सिंह एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Views: 285





