बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गांवों में फंसे 54 लोगो को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, पुलिस कप्तान ने, संभाला खुद पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन

कटनी जिले में लगातार हो रही बारिश से  ढीमरखेड़ा, स्लीमनाबाद एवं उमरिया पान थाना क्षेत्र में भारी बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव एवं बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संतोष डेहरिया को निर्देशित किया कि टीम बनाकर  बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे हुए सभी ग्रामीण जनों को सकुशल बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए और अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर उनके खान-पान एवं रुकने का प्रबंध किया जाए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष देहरिया के मार्गदर्शन में एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीम का गठन किया इस पूरी टीम में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा शाहिद खान, स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखलेश दहिया एवं उमरिया पान थाना प्रभारी  सिद्धार्थ राय को शामिल करते हुए तत्काल उपलब्ध संसाधनों के साथ राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया एसडीआरएफ एवं एनडीआरफ की टीम से भी संपर्क किया गया । इसके साथ ही राजस्व विभाग, जनपद तथा ग्राम पंचायत से समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावित लोगों के रूकने एवं खाने-पीने की व्यवस्था की गई। इस दौरान थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत ग्राम धरवारा, दाहुली और तिहारी अंतर्गत कुल 9 लोगों का रेस्क्यू किया गया एवम थाना ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पौड़ी, ठीरी, सिमरिया एवं ग्राम रिछाई क्षेत्र में कुल 25 लोगों का रेस्क्यू किया गया वही थाना उमरिया पान अंतर्गत ग्राम बरेली, गाड़ा, इटमा, घुघरी, टोपी, घुघरा, छोटा कछार, बहनरी, पौड़ी खुर्द, पिपरिया एवं सहलावन गांवों से कुल 20 लोगों का रेस्क्यू किया गया।

इसके अतिरिक्त पूरे बचाव एवं राहत कार्य में

स्थानीय जन सहयोग के माध्यम से लगभग 450 लोगों को बाढ़ के पानी से बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया वही ग्राम घुघरी, टोपी, घुघरा, छोटा कछार गांव में देररात तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि बारिश को दृष्टिगत रखते हुए कटनी जिले की पुलिस को लगातार अलर्ट मोड पर रखा गया और सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना और चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में बारिश से प्रभावित होने वाले गांवों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया था साथ ही किसी भी प्रकार की जन धन के हानि न हो इसे सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई थी और निगरानी तथा संवाद तंत्र स्थापित किया गया। 

पुलिस कप्तान ने खुद संभाला पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन

क्षेत्र की मिल रही गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए थे पुलिस कप्तान, वही टीम को मॉनिटरिंग करते हुए राहत एवं बचाव का खुद पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन संभाला

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING

“स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज”