कटनी। बारिश के खुले मोसम में गायत्री नगर रेल अंडर पास के नालों की रेलवे के अधिकारियो ने करवाई सफाई दरासल विगत एक सप्ताह पूर्व “वॉइस ऑफ इंडिया न्यूज” ने बड़ी प्रमुखता से आम जनता की परेशानियों को लेकर खबर प्रकाशित की थी गायत्री नगर के इस रेल अंडर पास पुल में भरे हुए गंदे पानी से स्कूली बच्चों और आम नागरिक को बारिश के पुल में भरे पानी से निकलते हुए के वीडियो चैनल में प्रसारित किए थे।
बतादे की आने और यहा से जाने वाले रेल अंडर पास में कमर तक बारिश का पानी बारिश के दौरान भर जाता है। जिसकी मुख्य वजह रेल पुल के अंदर बने नालों में मिट्टी बारिश से बह कर यहां जमा हो जाती है। जिस कारण पुल के अंदर पानी का भराव जरा सी बारिश में बन जाता है। जब इन रेल पुल में बारिश के दौरान पानी जमा होता है। तब यहां से गुजरने वाले राहगीर पुल में कम पानी का आकलन कर यहा से निकले की कोशिश करते है जो खतरनाक भी साबित हो सकता है।








