कलेक्टर श्री प्रसाद ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण सुरक्षा बलों को मुस्तैद रह कर चाक- चौबंद निगरानी के दिए निर्देश

ब्रेकिंग

कलेक्टर श्री प्रसाद ने किया स्ट्रांग रूम

कटनी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने सोमवार की शाम कृषि उपज मंडी पहरुआ परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखी गई ईव्हीएम , व्हीव्हीपेट मशीनों के स्थल का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

कलेक्टर अवि प्रसाद ने निरीक्षण के दौरान सीसी टी व्ही कैमरों एवं एल ई टीव्ही की जांच की जाकर मुस्तैद सुरक्षा प्रहरियों को सुरक्षा व्यवस्था को चाक -चौबंद रखने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है की कटनी के कृषि उपज मंडी परिसर में स्ट्रांग रूम में जिले की विधानसभा क्षेत्र बडवारा, का स्ट्रांग रूम बनाया गया हैं। शहडोल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बडवारा विधानसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान हो चुका है।इनकी कड़ी निगरानी और सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे सुरक्षा बलों द्वारा पहरेदारी की जा रही है।

लगाई गई है एल ई डी स्क्रीन

पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतते हुए जिला प्रशासन ने अभ्यर्थी अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के नजरिए से स्ट्रांग रूम का 24 बाय 7 निरीक्षण करने सुरक्षा घेरा के बाहर से तथा एल.ई.डी. स्क्रीन में सुगमता और सहजता से पूरा दृश्य देखने की उम्दा व्यवस्था की हैं।

अभ्यर्थी एवं निर्वाचन अभिकर्ता यदि चाहें तो सुरक्षा घेरा के बाहर टेंट लगाकर स्ट्रांग रूम की देखरेख कर सकते हैं। इस हेतु रिटर्निंग आफिसर , सहायक रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति लिया जाना अनिवार्य होगा तथा अधिकृत प्रतिनिधि एवं अभिकर्ता को रिटर्निंग आफिसर द्वारा पहचान पत्र जारी किया जावेगा।

मजिस्ट्रेटों की लगी ड्यूटी

आयोग के निर्देशानसार स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने स्ट्रांगरूम की देखरेख हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है जो प्रतिदिन स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”