
कटनी। माई नदी के पुनर्जीवन के संबंध में जिला कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशानुसार आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें नदी के क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर नदी की सफाई, पानी एकत्रित किए जाने हेतु आवश्यकतानुसार पूर्व से निर्मित स्टॉप डेमो की मरम्मत आदि कार्यों के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान नगर पालिक निगम कटनी के प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा प्रभारी सहायक यंत्री सुनील सिंह, उपयंत्री जेपी सिंह बघेल एवं मृदुल श्रीवास्तव की उपस्थित रही।
Post Views: 194






