भारत रंग महोत्सव के 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “जन भारत रंग महोत्सव” के अंतर्गत “दर्पण रंग समिति” ने किया नाटक “लो आ गई वापस सोने की चिड़िया” का मंचन

कटनी बरही – राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित देश के सर्वश्रेष्ठ नाट्योत्सव “भारत रंग महोत्सव” की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “जन भारत रंग महोत्सव” का आयोजन किया गया

इस अवसर पर दिनांक 21 फरवरी 2024 को भारत की 2000 से अधिक नाट्य संस्थाओं की भागीदारी रही, इसी तारतम्य में बरही की अग्रणी नाट्य संस्था ‘दर्पण रंग समिति’ के कलाकारों ने भी दुर्गेश सोनी के निर्देशन में “लो आ गई वापस सोने की चिड़िया” की शानदार प्रस्तुति केसरबाई रंगमंच प्रांगण दर्पण रंग समिति कार्यालय, छिंदिया टोला, बरही, में की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक की कहानी “वसुधैव कुटुंबकम्” पर आधारित रही जिसके अंतर्गत देश की कला संस्कृति साहित्य और इतिहास की जानकारी दी गई जो मनोरंजन के साथ साथ प्रेरणादाई रही। निर्देशक दुर्गेश सोनी ने बताया कि इस कार्य में संस्था की निदेशिका अन्नपूर्णा सोनी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मंच पर अभिनय करने वाले कलाकारो में राजीव सोनी, राजेश्वरी वंशकार,संदीप वंशकार,प्यारेलाल कोल,साहिल सोनी, भरत कुशवाहा,प्रदीप सिंह शामिल रहे। मंच परे संगीत संयोजन दुर्गेश सोनी द्वारा किया गया, वेशभूषा रक्षा सोनी एवं प्यारेलाल कोल ने किया। छाया चित्र एवम वीडियोग्राफी आकाश बर्मन की रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING