
कटनी कलेक्टर की दरिया दिली जग जाहिर है आपको बता दे ऐसे कई वीडियो कलेक्टर अवि प्रसाद के सामने आ चुके जिसमें कलेक्टर खुद गाय को पानी पिला रहे हैं तो किसी दिव्यांग नेत्रहीन के गीतों से प्रभावित हो उसका इलाज कर रहे हैं तो वही होशियार छात्रों के भविष्य को संवारने प्रोजेक्ट पंख ड्रोन तकनीकी के माध्यम से छात्रों के भविष्य में पंख लगाने की कोशिश कर रहे हैं तो कही नेत्रहीन दिव्यांग छात्रों को लैपटॉप दिला रहे हैं ऐसे तमाम वीडियो कलेक्टर अविप्रसाद के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए हैं वही बात करें तो देररात बेमौसम बारिश एवम ओलावृष्टि से खराब हुई किसानो की फसल की जांच करने कलेक्टर ग्राम जुझारी पहुंचे तब कलेक्टर अवि प्रसाद को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई किसानो की फसल की जानकारी देते हुए किसान मथुरा प्रसाद यादव खुद अपने आपको सम्हाल नहीं सके और फफक -फफक कर कलेक्टर अवि प्रसाद के सामने रोने लगे।
इस पर श्री प्रसाद ने मथुरा यादव को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन आपके साथ है,पूरी मदद की जायेगी,हौसला रखें।कलेक्टर अवि प्रसाद का ये फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेड कर रही है।







