आर.पी.एफ फिर बना देवदूत सूझबूझ से बची बुजुर्ग यात्री की जान

 

कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 3 पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग घबराकर नीचे लेट गया और अपने चेस्ट को पड़कर कराहने लगा आनंद-फानन वहां से गुजर रहे आरपीएफ स्टाफ ने उसे देखा और अपने अधिकारी को सूचना दी तत्काल मौके पर पहुंचे आर पी एफ स्टाफ ने बुजुर्ग यात्री को प्रथम उपचार सीपीआर देकर मदद की आपको बता दें मुड़वारा आरपीएफ थाना प्रभारी

उ.नि. ओम प्रकाश गुर्जर, सउनि अमर सिंह यादव अपने बल के साथ प्लेटफार्म पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को देखते हुए गस्त कर रहे थे जैसे ही सूचना बुजुर्ग की मिली मौके पर पहुंचते ही देखा प्लेटफार्म पर एक बुजुर्ग दर्द से तड़प रहा है, बुजुर्ग यात्री को देखने पर पता चला की वह बहुत घबराया हुआ है और उसके सीने में तेज दर्द हो रहा है समय गवाए बिना यात्री को प्लेटफार्म पर तत्काल सीपीआर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित को सांस लेने में तकलीफ होने पर दिया जाने वाला प्राथमिक उपचार दिया गया इस दौरान यात्री को थोड़ी राहत मिलने पर तुरंत स्टॉफ की मदद से यात्री को उठाकर ऑटो रिक्शा से शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ आरती सोंधिया ने जांच उपरांत यात्री को हार्ट अटैक आना बताया बुजुर्ग यात्री अशोक मिश्रा पुत्र विश्वनाथ मिश्रा उम्र 55 वर्ष निवासी सागर का होना बताया गया बुजुर्ग यात्री के परिजनों को सूचित करने पर उनके परिजन जिला अस्पताल पहुंचे , हालांकि कटनी आर पी एफ के इसके पहले भी मानवीय संवेदना प्रस्तुत करने वाले वीडियो सामने आ चुके हैं एक बार फिर बुजुर्ग यात्री की जान को आरपीएफ टीम द्वारा अपनी कर्तव्य निष्ठा दिखाते हुए देखा गया फिर एक बार आर पी एफ ने मिशाल कायम की।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING