कटनी पुलिस द्वारा की गई प्रभावी ”कॉम्बिंग गस्त पर एक साथ 215 से अधिक पुलिस अधिकारी वा कर्मचारी उतरे सड़को पर पुलिस अधीक्षक  अभिजीत रंजन सहित अति0 पुलिस अधीक्षक, सभी एस0डी0ओ0पी0 एवं जिला पुलिस बल के पुलिस अधिकारी कर्मचारी कॉम्बिंग गश्त में रहे मौजूद

 

देर रात 11.00 बजे से सुबह 04.00 बजे तक लगातार जारी रही पुलिस की कार्यवाही

आधी रात को कटनी पुलिस की गुण्डा-बदमाशों के घरों पर औचक दस्तक

महेज पाँच घण्टे के भीतर लिस्टेड 77 गुंडा, बदमाशों को किया चेक जिले मे कुल 72 वारंटी हुए गिरफ्तार, 18 स्थायी वारंटी, 54 गिरफ्तार वारंटियों की पुलिस द्वारा धरपकड़

56 वाहनों की चैकिंग एवं 16 संदेही  किये चेक

 

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को रात्रि 11:00 बजे से 04:00 बजे तक “कांबिंग गस्त” करने हेतु निर्देशित किया गया कांबिंग गस्त के दौरान थाने में लंबित स्थाई/गिरफ्तारी वारंटियों की तमीली, आबकारी प्रकरण,गुंडा/निगरानी बदमाश की चेकिंग,खुले में शराब पीने वालों के विरुद्ध की कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध हुई कार्यवाही, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल ढाबा चेक कर कार्रवाई करने हेतु सभी थानों वा  चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया।


इसी तारतम्य में कल रात को कटनी पुलिस द्वारा जिला स्तर पर कांबिंग गस्त की गई, जिसमें स्वयं पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मनोज केडिया, समस्त एसडीओपी, समस्त पुलिस अमला रात भर सड़कों पर मौजूद रहे कांबिंग गस्त का मुख्य उद्देश्य कई वर्षो से फरार चल रहे वारंट शुदा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी, लिस्टेड गुंडों बदमाशों का औचक चेकिंग रात्रि में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ करना है। इस कांबिंग गस्त में 18 स्थाई वारंट, 54 गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ की गई, 77 गुंडे व निगरानी बदमाश चेक करने के साथ ही 56 वाहनों व 16 संदेहियों को चेक किया गया

 

कांबिंग गस्त के दौरान जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध 19 प्रकरण भी दर्ज किए गए । इसी तरह रात्रि में वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन न करने पर 21 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर 24000 रुपए का सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।

कांबिंग गस्त के दौरान थाना विजयराघवगढ़ में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत् 01 प्रकरण में 04 आरोपी से 28 नग भैंस/पड़ा क़ीमती 05 लाख एवं 01 ट्रक क़ीमती 40 लाख कुल क़ीमती 45 लाख जप्त किया गया ।

आधी रात शहर की सड़कों पर निकले एसपी कटनी, शहर के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था 

कांबिंग गस्त के दौरान एसपी श्री अभिजीत रंजन द्वारा थाना कुठला एवं बड़वारा पहुंचकर रात्रि गस्त में लगे बल को चेक कर रात्रि में आवारा, घुमंतू, असामाजिक तत्व एवं संदिग्ध लोगों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING