
कटनी। जिले में 26 नवंबर को मणप्पुरम गोल्ड फानेंस कंपनी के दफ्तर में हुई सशस्त्र लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया था। मणप्पुरम गोल्ड फायनेंस ऑफिस से 16 किलो सोना व 3 लाख 50 हजार रुपए नकद की डकैती करने वाले आरोपी बिहार की शातिर सोना लूट गैंग के सदस्य हैं। यह जानकारी इस मामले में गिरफ्तार दो बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में किया था।
पुलिस ने इन्हें मंडला जिले की निवास तहसील से गिरफ्तार किया था। इसके बाद कटनी पुलिस लगभग एक माह आरोपियों की तलाश में बिहार और नेपाल पहुंची थी लेकिन इस दौरान पुलिस खाली हाथ लौटी पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का सरगना सुबोध सिंह वर्तमान में बिहार की बक्सर जेल में बंद है। यह गिरोह गोल्ड फायनेंस कंपनियों को ही निशाना बनाता है और अब तक देश के कई शहरों में वारदात कर 300 किलो सोना लूट चुका है।
इसी मामले का एक और फ़रार आरोपी विकाश उर्फ निक्कू नामक युवक महाराष्ट्र से पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने गिरफ्तार कर उक्त युवक के बारे में कोई खास जानकारी नही दी है। बहरहाल सूत्रों की मानें तो पुलिस गिफ़्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांग सकती है, ताकि मामले में और ज्यादा पूछताछ किया जा सके।







