
कटनी। मुडवारा रेलवे स्टेशन पर एक लावारिश बैग रेल रक्षा समिति के सदस्य आनंद जाटव को मिला जिसे रेल रक्षा समिति के सदस्य आनंद जाटव ने तत्काल लावारिश मिले बैग को रेल पुलिस कटनी जीआरपी थाना लाकर सौप दिया उक्त मिले लावारिश बैग की रेल पुलिस द्वारा तस्दीक उपरांत थाना प्रभारी अरुणा वाहने द्वारा तत्काल फरियादियां से संपर्क किया जो फरियादीया मीना खरे पति ओमप्रकाश खरे 54 वर्ष निवासी सी एल पी वार्ड कटनी का होना पाया गया। जानकारी के मुताबिक फरियादीया यात्री जबलपुर की ओर यात्रा कर रहे थे उक्त फरियादिया के बैग के अंदर एक सोने का हार,और एक सोने का लंबा रानी हार कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए का मशरूका पाया गया जिसे यात्रा कर रहे यात्री फरियादी से पूछताछ करने के बाद उन्हें जीआरपी पुलिस ने सुपुर्द किया।
कोन कहता है कि आज भी दुनिया में लोग ईमानदार नहीं होते आज भी इस दुनिया में ऐसे लोग मौजूद है जो ईमानदारी को अपना फर्ज समझते हैं बरहाल रेल सुरक्षा समिति के सदस्य आनंद जाटव ने रविवार के दिन एक मिसाल कायम की है और मिले लावारिस बैग को थाने में जमा कराया जिसमें 5 लाख की ज्वेलरी मौजूद थी।







