थाना विजयराघवगढ़ पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विष्फोठक पदार्थ के विरूद्ध की कार्यवाही 05 आरोपी गिरफ्तार

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर वा मनोज केडिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, के.पी. सिंह अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अनूप सिंह द्वारा अपने थाना स्टाफ के साथ वाहन चेकिंग के दौरान 120 नग विष्फोठक पदार्थ जप्त कर 05 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई दरासल पुलिस कप्तान कटनी के निर्देशानुसार टू व्हीलर वाहन चालकों के बिना हेलमेट एवम् कार चालकों के बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते यातायात नियमों का उलंघन करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर गुरुवार को कार्यवाही की जा रही थी इसी दरमियानी पुलिस को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि दो पहिया वाहन में दो व्यक्ति भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ कैमोर सलैया तरफ से टीकर होते हुए उमरिया तरफ जा रहे हैं। उक्त सूचना मिलते ही विजयराघवगढ़ पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन के पतासाजी में जुट गए जैसे ही उक्त हुलिया के दो व्यक्ति मोटर साइकिल के बीच एक बोरी में कुछ रखे हुए दिखाई दिए जिसको रोकने का प्रयास करते ही मोटर साइकिल चालक गाड़ी को मोड़कर भागने का प्रयास करते हुए कुछ ही दूर भागे पुलिस भी भागते हुए दोनों आरोपियों को भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ का परिवहन करते हुए मय मोटर साइकिल के पकड़ा, दोनों आरोपियों से पूछताछ पर जिन्होंने अपना नाम याशीन शाह उर्फ बबलू पिता मुसाफिर शाह उम्र 46 साल एवम् रामदयाल वर्मा पिता स्व. बिहारीलाल वर्मा उम्र 55 वर्ष दोनों निवासी चंदिया जिला उमरिया (म.प्र.) के होना बताया, जिनकी बोरी को चेक करने पर 120 नग विस्फोटक पदार्थ करीब 13000 रूपए कीमत होना बताया गया। उक्त विस्फोटक पदार्थ के संबंध में वैद्य लायसेंस मौके पर नहीं होना बताया गया विजयराघवगढ़ पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है, गिरफ्तार सुदा आरोपियों से पृथक-पृथक पूछताछ की गई। जिन्होंने तीसरे आरोपी के रूप में सतीष कुमार पयासी पिता सीताराम पयासी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अमेहटा थाना कैमोर जिला कटनी (म.प्र.), अमित कुमार पयासी उर्फ चंदू पयासी पिता रामलाल पयासी उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम भटूरा, रामकरण पटेल पिता रामचरण पटेल उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम पोस्ट मझगवा तहसील अमरपाटन जिला सतना (मैहर) का नाम खुलासा किया है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के बारे में भी पुलिस द्वारा साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं।

उक्त कार्यवाही में – अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, उनि योगेश मिश्रा, सउनि जयराम साकेत, प्रआर. शोभनाथ शर्मा, अरविंद गर्ग, प्रेमशंकर पटेल, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक चालक मज्जू कोल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING