चलित ट्रेनों में लूट की घटना को अंजाम देने वाले फिर दो आरोपी को किया रेल पुलिस ने गिरफ्तार

कटनी जबलपुर के क्षेत्रातर्गत प्लेट फार्म व चलित ट्रेनो एवम आउटरों में यात्रियों के साथ हो रही चोरी और लूट की घटनाओं की रोकथाम हेतु सुश्री शिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी एवं लोकेश मार्को उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के दिये गये निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी सारिका पांडेय के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी श्रीमती अरुणा वाहने के द्वारा किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार 17/10/23 को मामले का फरियादी रणवीर कुशवाहा पिता रामस्वरुप कुशवाहा उम्र 28
साल निवासी भगपुरा थाना मनिया जिला धौलपुर राजस्थान का 12189 महाकौशल एक्स. के जनरल कोच में कटनी से धौलपुर की यात्रा कर रहा था ट्रेन रेलवे स्टेशन कटनी से निकलने पर दो अज्ञात लडके फरियादी को डरा धमका कर एक मोबाईल रियलमी नार्जो कंपनी का कीमती 7000 रु. का पेंट की जैब के अंदर से छीनकर चलती ट्रेन से कूद कर भाग खड़े हुए फरियादी के द्वारा घटना की रिपोर्ट करने पर रेल पुलिस थाना कटनी में अप.क्र. 1006/23 आईपीसी की धारा 392 ता.हि. का कायम कर विवेचना में लिया गया।

कोम्बिंग गस्त के दौरान स्टेशन पर चैकिंग करते समय प्लेटफार्म न. 2 मैहर एंड की तरफ दो संदेही लडके मिले जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ पर अपना नाम (1) अनिल निषाद पिता राम प्रसाद निषाद उम्र 19 साल निवासी ग्राम मैदाना थाना मऊ जिला चित्रकूट बताया वर्तमान पता आधारकाप दुर्गा चौक के पास छुट्टन निषाद के मकान में थाना कोतवाली जिला कटनी बताया,(2) राममूरत निषाद पिता गुलाब चंद निषाद उम्र 21 साल निवासी ग्राम मैदाना थाना मऊ जिला चित्रकूट बताया वर्तमान पता आधारकाप दुर्गा चौक के पास छुट्टन निषाद के मकान में थाना कोतवाली जिला कटनी बताया गया जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दोनो आरोपियो द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी राममूरत निषाद से मामले में लूटा गया मसरुका एक मोबाईल रियलमी नार्जी कंपनी कीमती 7000 रु. का जप्त कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत दोनो आरोपियो को कटनी न्यायालय में पेश किया गया।

-निरीक्षक अरुणा वाहने, स.उ.नि. लक्ष्मण झारिया, प्र.आर. अजय शर्मा, आर. शैलेश सिंह, आर. सुनील परस्ते, आर. अवधेश मिश्रा, आर. प्रशात, आर. बलिस्टर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

“बायपास पर बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और डंफर में जोरदार टक्कर, 50 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बचे…पंसौरा ग्राम पंचायत के पास देर रात हुआ हादसा, बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित” 

“जूनियर अधिवक्ता संघ कटनी के 10 वर्ष पूर्ण, सम्मान समारोह व विचार गोष्ठी में गूंजे युवा वकीलों के हितों के मुद्दे….नई कार्यकारिणी का गठन, यश खरे बने सचिव; वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING